लालू-राबड़ी के बाद अब तेजस्वी ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, 10 सर्कुलर रोड पर पसरा सन्नाटा, शक्ति यादव बोले-बीच सड़क में गोली मरवा दें ?

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा घटाए जाने के बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा ही वापस कर दी है।

लालू-राबड़ी के बाद अब तेजस्वी ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, 10 सर्कुलर रोड पर पसरा सन्नाटा, शक्ति यादव बोले-बीच सड़क में गोली मरवा दें ?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में सरकार और लालू परिवार की जंग देखी जा रही है. बिहार सरकार ने पहले लालू परिवार से सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली कराने का नोटिस भेजा था. वहीं अब लालू परिवार की सुरक्षा में भी कटौती की गई है. सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती कर दी है. पहले लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों को सरकार की ओर से Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. लेकिन नई समीक्षा के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके तहत लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में कटौती कर दी गई है

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा घटाए जाने के बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा ही वापस कर दी है। सुबह-सुबह उनके आवास पर एक भी सुरक्षाकर्मी न होना इस बात की तस्दीक भी कर रहा है। शनिवार की सुबह राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर एक भी पुलिस कर्मी या सुरक्षा गार्ड नहीं दिखे। शनिवार को ऐसी तस्वीर हैरान करने वाली थी। 10 सर्कुलर रोड के मेन गैट पर मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मी नहीं थे। इसके बाद से सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा ही वापस कर दी है।

 सुरक्षा में कटौती किये जाने से नाराज RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसको लेकर वीडियो जारी किया है और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लालू परिवार को अपमानित करने की है और ये कदम राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि अभी-अभी जो फैसला पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लिया है वह साहसिक फैसला है. राबड़ी देवी और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था को वापस कर दिया गया है. यह कदम सरकार के रवैये के विरोध में उठाया गया है. 

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल राबड़ी आवास पहुंचे इस दौरान मंगनी लाल ने राबड़ी देवी के द्वारा सुरक्षा गार्ड को वापस भेजने पर कहा कि Nda की सरकार में बैठे लोग लालू परिवार को अपमानित करना चाहते हैं जानबूझकर कभी बंगाल का सवाल तो कभी सिक्योरिटी

बता दे की 4 जून को राज्य सरकार ने पत्र जारी करके राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती की है. उन्हें Z प्लस सुरक्षा मिल रही थी, इसमें कटौती करके सुरक्षाकर्मियों में कमी कर दी गई. उनके बेटे तेज प्रताप यादव को एक सुरक्षा गार्ड दिया गया है. मीसा भारती को तीन सुरक्षा गार्ड और उनकी बहू राजश्री यादव को एक सुरक्षा गार्ड दिया गया है. इससे नाराज होकर आज राबड़ी देवी ने अपनी और अपने पति लालू प्रसाद यादव के सभी सुरक्षा कर्मियों को बाहर कर दिया है.